धर्माबाद (अहमद लड्डा)
सारी दुनिया मे कोरोना का कहर जारी है। अपने देश मे सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र मे मिलने के कारण राज्य की परिस्थितियों को संभालने के लिए सरकार रात-दिन प्रयत्नशिल है। लेकीन ऐसेमे जिला स्तर पर अस्पतालों मे बेड व ऑक्सीजन मिलना मुश्किल हो रहा है तथा कोरंटाइन होने के लिए भी जगह उपलब्ध नही हो पा रही है। इसके चलते वैद्यकीय अधिकारी व कर्मचारी,पुलिस अधिकारी,ग्रामपंचायत के सरपंच,उपसरपंच, सदस्य, कर्मचारी, पटवारी,शिक्षक,आंगनवाड़ी सेवक,आशा वर्कर, स्वयंसेवी संस्था और समाजसेवकों ने गांवों मे सबसे मिलकर खबरदारी लेना जरूरी है व गांवों मे उपरोक्त सभी के मार्गदर्शन की आवशकता है। ऐसा शिवसेना के धर्माबाद तहसील संघटक गणेश गिरी ने कहा है। उन्होंने आगे कहा के, सभी घरोँ में रहे, सुरक्षित रहे व बार-बार हाथ धोते रहे। कोरोना की रोकथाम के लिए विविध गांवों के ग्रामस्थो के लिए केंद्र सरकार लस देकर परिस्थितियों को नियंत्रण में लाएं। यहां ग्रामपंचायतों के माध्यम से जनजागृति करना जरूरी है। इन सभी के माध्यम से मार्गदर्शन मिलता रहेगा तो, कोरोना को नियंत्रण मे लाया सकता है।

COMMENTS