धर्माबाद (अहमद लड्डा) कोरोना के संकट के चलते गरीब विद्यार्थियों का नुकसान न हो,इसके लिए धर्माबाद तहसील के ग्राम रामपुर के जिला परिषद प्राथमिक स्कूल के उपक्रमशील अध्यापक व इस उपक्रम के संयोजक श्री नंदकुमार.अ.राजमल्ले ने "घरसे ही स्कूल व सुपरसंडे" यह शिक्षा उपक्रम शुरू किया था। इस उपक्रम के लिए इन्होंने मोबाईल का इस्तेमाल कर, शिक्षा विभाग डायट नांदेड व शिक्षा विभाग धर्माबाद का मार्गदर्शन लिया। इस उपक्रम की शुरुआत पिछले वर्ष 4 मई 2020 से की गई थी। जिसमे कक्षा पहली से चौथी के लिए समाविष्ट विषय भाषा, गणित, इंग्रजी व बालमानसविकास रहे। इसके लिए 37 विद्यार्थियों सहभागी हुवे, और भी 91 विद्यार्थियों ने इसमे सहभाग लिया। उपक्रम के अध्यापक सदस्य 1047 रहे व 239 पालक सदस्य रहे। उपक्रम के विषयवार कार्यदिन इस प्रकार रहे, मराठी 101 दिन, गणित 100 दिन, इंग्रजी 99 दिन तथा सुपरसंडे 14 दिन रहे।
दिपावली शुभकामना 1 दिन रही तथा अतिरिक्त रविवार 35 दिन रहे और कुल कार्यदिन 350 दिन रहे व 15 दिन दीपावली की छुट्टीयां रही। तारीख के अनुसार इस उपक्रम के लिए सोमवार को ही एक वर्ष पूर्ण हुवा है। इसके लिए प्रधानाध्यापक, शालेय व्यवस्थासमिती,गांव के वरिष्ठ नागरिक व मोबाईल मित्रों के सहकार्य से उपक्रम मे अखंडता बनी रही। इसके चलते सभी मार्गदर्शक वरिष्ठ अधिकारी व अध्यापक मित्रों का अध्यापक नंदकुमार.अ.राजमल्ले ने आभार प्रकट किया है व विद्यार्थी बालमित्रों व पालकों का विशेष आभार माना है। इनसे ही यह उपक्रम वर्ष तक चलता रहा। सभी की प्रेरणादायीं सहयोग से 4 मई 2020 से चल रहा उपक्रम सोमवार को एक वर्ष पूर्ण किया है। इसके लिए सभी धर्माबाद तहसील मे अध्यापक नंदकुमार.अ.राजमल्ले की सराहना हो रही है। फिर नए जोश के साथ यह उपक्रम माहे जून मे शुरू किया जाएगा, ऐसा उपक्रमशील अध्यापक नंदकुमार.अ. राजमल्ले ने कहा है व सबका धन्यवाद माना है।

COMMENTS