6 मई को होगा रक्तदान शिविर
धर्माबाद (अहमद लड्डा) मानवी जीवन मे रक्तदान यही जीवनदान, रक्तदान यही सर्वश्रेष्ठ दान’ समझा जाता है। राज्य के विविध अस्पतालों मे आज कल कुछ मात्रा रक्त की कमी देखनेको मिल रही है। ऐसे मे रक्तपेढी का स्टॉक भी कम पड़ रहा है। इसी जरूरत को ध्यान मे रखते हुवे संतोष पाटील साखरे मिञ परीवार की ओरसे पिंपळगांव (कुं) मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह रक्तदान शिविर 6 मई गुरुवार को होगा। कोरोना महामारी के पार्श्वभुमीपर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। कोवीड का टीका लेने से पहले ज्यादा से ज्यादा नागरिक रक्तदान करे, ऐसी बिनती संतोष पाटील साखरे ने की है। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य तथा भाजपा नेता बालाजी बच्चेवार उपस्थित रहेंगे व पिंपलगांव ग्रामपंचायत के सरपंच व सभी सदस्यों के हाथों यह कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। ऐसी जानकारी आयोजकों ने दी है।
6 मई को सुबह 10 बजे जिला परिषद स्कूल मे होनेवाले रक्तदान शिविर मे सभी सहयोग दे, ऐसी बिनती गणेशभाऊ गुरूपवार,अमोल पाटील माचनुरकर,ललेश पाटील मंगनालीकर,अभिजत पा धरमुरे, उमाकांत बादेवाड,दत्ताञय पा कावडे, दिग्विजय चव्हाण व राहुल पा.ममदापुरकर की ओरसे की गई है।

COMMENTS