नांदेड, 24 अगस्त: अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी बैठक रविवार,23 अगस्त को नासिक स्थित भुजबळ नॉलेज सिटी...
नांदेड, 24 अगस्त: अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी बैठक रविवार,23 अगस्त को नासिक स्थित भुजबळ नॉलेज सिटी में संस्थापक अध्यक्ष व राज्य के मंत्री श्री छगन भुजबळ के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में राज्यभर के संगठनात्मक कार्य , सामाजिक उपक्रमों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर नांदेड जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संघरत्न गायकवाड़ ने जिले में चल रहे संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि जिले में प्रभागनिहाय कार्यकारिणियां स्थापित की गई हैं और नांदेड शहर की स्वतंत्र कार्यकारिणी व कार्यालयीन व्यवस्था भी सक्रिय है। महात्मा जोतिराव फुले की द्विशताब्दी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नांदेड शहर में वृक्षारोपण, विद्यार्थियों को शैक्षणिक पुस्तकें वितरण तथा शंकरराव चव्हाण शासकीय अस्पताल के मरीजों को अन्नदान जैसे विविध सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिवक्ता गायकवाड़ ने मंत्री छगन भुजबळ से आग्रह किया कि सामाजिक कार्य करते समय समता परिषद के पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग मिले। उन्होंने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मनपा आयुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जिला पुरवठा अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। बैठक में नांदेड जिले में संघठन का विस्तार कर महात्मा फुले के समता, सामाजिक न्याय और परिवर्तनवादी विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
बैठक के मंच पर विधायक पंकज भुजबळ, पूर्व सांसद समीर भुजबळ, प्रदेश कार्याध्यक्ष बापू भुजबळ, डॉ. कैलास कमोद, ईश्वर बालबुधे, अधिवक्ता राजेंद्र महाडोळे, प्रो. सत्संग मुंडे, अधिवक्ता मंगेश ससाणे, दिलीप खैरे, बालासाहेब कर्डक, सदानंद मंडलिक, गुफरान शब्बीर अंसारी, डॉ. नागेश गवळी, डॉ. स्नेहा सोनकाटे, प्रो. दिवाकर गमे, शंकरराव लिंगे, सुनील मेटे, मंजिरी धाडगे, माया इरतकर, प्रो. संतोष वीरकर, समाधान जेजुरकर, रविंद्र खरात व अधिवक्ता सुभाष राऊत सहित राज्यभर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


COMMENTS