धर्माबाद (अहमद लड्डा) धर्माबाद के हित मे रेल्वे मंडल ने सहयोग करते हुवे चार नये निर्णय लेकर मांगे पूर्ण की है। इसका श्रेय प्रतिबंधक हैद्राबाद मंडल के डीआरयुसीसी (DRUCC) के नवनिर्वाचित सदस्य श्री कमलकिशोर राठी को जाता है। पिछले हफ्ते हुवे रेल्वे मंडल की एक बैठक मे धर्माबाद के हित के लिए श्री राठी ने चार सुझाव दिए थे व यह चार भी सुझाव रेल्वे मंडल ने मान्य किए। जीसमे
पहले क्रमांक के सुझाव मे प्लॅटफॉर्म नंबर 2 की लंबाई बढाई जाए। दुसरे सुझाव मे इन्होंने प्लॅटफॉर्म नंबर 2 पर डिस्प्ले लगवाने की सूचना की।
तिसरे सुझाव मे बालापूर के अंडरग्राउंड पुल के निचेसे बरसाती पानी जमा होने के कारण किसानों को आने-जाने के तकलीफ उठानी पडती थी। इसिलिए वंहापर पंपींग स्टेशन लगाए गए व इस पानी को निकालने के लिए एक आदमी की स्थायी रुपसे नियुक्ती कर दी गई। साथ ही चौथे सुझाव मे करखेली रेल्वे स्थानक के भी प्लॅटफॉर्म की लंबाई बढाई जाए। सभी सुझाव सूनने के बाद यंहापर
वरिष्ठ अधिकारीयोनें कमलकिशोर राठी को एक डेडलाईन दी व 31 दिसंबर 2021 तक आपके सुझावोकों पूर्ण किया जाएगा ऐसा आश्वासित भी किया। उपरोक्त विषय के चलते धर्माबाद के हित मे लिए गए निर्णय के चलते श्री कमलकिशोर राठी का सभी स्तर से अभिनंदन किया जा रहा है।

COMMENTS