हिंदी पखवाड़ा समारोह में भाषा, संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण का संदेश
नांदेड। 30 सितंबर 2026पीपल्स कॉलेज, नांदेड में हिंदी विभाग की ओर से आयोजित हिंदी पखवाड़ा समारोह एवं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं लेखक मारोती गंगासागरे के कहानी-संग्रह ‘नदी किनारे कुछ पल’ का मंचासीन मान्यवरों के कर-कमलों से विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नांदेड एजुकेशन सोसाइटी की सचिव सौ. श्यामल जी पत्की ने की। उन्होंने हिंदी विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि भाषा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हिंदी मातृभाषा न होने पर भी हिंदी बोलने का प्रयास करना हिंदी सीखने की शुरुआत है।
उन्होंने ‘दादा-दादी, नाना-नानी की कहानी—अपनी जुबानी’ तथा लोकगीत गायन जैसी गतिविधियों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थी अपनी परंपरा, संस्कृति और बुजुर्गों से जुड़े रहते हैं तथा नैतिक मूल्यों को आत्मसात करते हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विकास सुकाले , उप-प्राचार्य डॉ. विशाल पतंगे, कार्यकारिणी सदस्य एवं मराठी विभाग प्रमुख डॉ. यशपाल भिंगे, डॉ. मनीषा गहलोत, प्रा. थोरात, डॉ. डी. एन. मोरे, ग्रंथपाल डॉ. संदीप गायकवाड, डॉ. शीतल मरवळीकर, डॉ. आम्रपाली कस्बे, डॉ. कल्पना जाधव, डॉ. मयूरी फुके, डॉ. स्वाति साल्वे, डॉ. पंदिलवाड, डॉ. रानी पावडे, पोले पद्मजा, प्रा . प्रतिमा असले, डॉ. संध्या जाधव सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा श्रुतिका जाधव ने किया, जबकि एम.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अश्विनी रासे ने आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. भगवान जाधव के मार्गदर्शन में डॉ. मुकुंद कवडे, डॉ. वर्षा मोरे, डॉ. प्रीती यादव, डॉ. अर्चना ठोके, डॉ. विजया उफाडे, डॉ. स्मिता चालिकवार, डॉ. भीमराव घोडगे एवं डॉ. सय्यद वाजिद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


COMMENTS