नांदेड प्रतिनिधी
मारीशस अधिवेशन का उद्घाटन मॉरीशस के राष्ट्रपति महामहिम पृथ्वीराज सिंह रूपन द्वारा किया गया ।भाषा सहोदरी हिंदी न्यास एवं महान महात्मा गांधी संस्थान,मॉरीशस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस नौवें अंतरराष्ट्रीय हिन्दी अधिवेशन में मॉरीशस के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार रामदेव धुरंधर के हाथों हिन्दी भाषा एवं हिन्दी साहित्य सेवा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस कला,वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय,नांदेड की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.परविंदर कौर महाजन को यह सम्मान प्रदान किया गया ।इस अधिवेशन में डॉ परविंदर कौर ने कथा सम्राट प्रेमचंद का योगदान इस विषय पर अपना आलेख प्रस्तुत किया । भाषा सहोदरी हिंदी न्यास एवं महात्मा गांधी हिन्दी संस्थान,मॉरीशस द्वारा अंतरराष्ट्रीय हिन्दी अधिवेशन मॉरिशस में दिनांक 9 से 15 जनवरी 2023 तक संपन्न हुआ। जिसमें वक्ता के रूप मे डॉ.परविंदर कौर महाजन का चयन हुआ था ।
स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाडा विश्वविद्यालय ,नांदेड के श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी अध्यासन केंद्र की सलाहकार समिति की सदस्या डॉ.परविंदर कौर महाजन ने वक्ता के रूप में साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में विभिन्न विषयो में वक्तव्य दिया है ।नांदेड़ आकाशवाणी से विभिन्न विषयों पर इनके वक्तव्य प्रसारित होते रहते हैं ।कई साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी डॉक्टर परविंदर कौर के इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर सभी स्तरों पर उनका अभिनंदन हो रहा है ।


COMMENTS