धर्माबाद (अहमद लड्डा)
धर्माबाद शहर मे दशहरे की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संसाधन के मराठवाड़ा अध्यक्ष डॉ तौफ़ीक़ पठाण ने शहर पुलिस थाने को भेंट देकर नए से आए हुवे पुलिस निरीक्षक संजय हिबारे से मुलाकात की व शहर तथा तहसील के समस्याओं की जानकारी दी। यह एक शुभकामना भेंट रही,फिर भी इस भेंट मे बहोत सारे विषयोंपर प्रकाश डाला गया। यहां पर मानवाधिकार के अध्यक्ष डॉ पठाण व पुलिस निरीक्षक संजय हिबारे ने एक-दूसरे के प्रती अपने अनुभव कथन किए। यहां पर एक-दूसरे प्रती मैत्री पूर्ण बातें हुवी। इस मुलाकात मे दोनों ही यह अधिकारी मीत-भाषी नजर आए। डॉ पठाण ने कहा कि,किसी गरीब, बेसहारा, यतीमों पर जुल्म व अन्याय न होने दे। साथ ही इस मौके पर डॉ पठाण ने कहा कि, धर्माबाद मे सभी धर्मों के लोग शांतिप्रिय है तथा सभी धर्मों के लोग हर धर्म का त्योहार मिल जूल कर मनाते आए है। डॉ पठाण ने इधर संस्कृत भाषा के श्लोक भी इन्हें सुनाए है। डॉ पठाण हिंदी,अंग्रेजी, मराठी, संस्कृत,तेलुगू और उर्दू भाषा के जानकार रहे है व यह सभी भाषाओं को अच्छे से बोलते व पढ़ लेते है। ऐसा इस मुलाकात मे देखा गया है। इस समय डॉ पठाण ने पुलिस निरीक्षक संजय हिबारे इनको अपने घर आने का न्योता भी दिया व इन्होंने घर आनेका न्योता कबूल भी किया। इस समय दैनिक भास्कर के धर्माबाद शहर व तहसील संवाददाता अहमद लड्डा मौजूद थे।
COMMENTS