धर्माबाद (अहमद लड्डा) चार वर्ष, तीन माह की छोटी उम्र से अपने बुद्धी के जोरपर महारथ हासिल करनेवाली स्वरा श्रीकांत वाघमारे को 'ग्रेट इंडियन बुक ऑफ रेकॉर्ड' मे स्थान दिया गया है। फिलहाल स्वरा वाघमारे यह धर्माबाद मे स्थित है।नांदेड जिले के कंधार तहसील के ग्राम बारूल के श्रीकांत और बुद्धशिला के चार वर्षीय पुत्री मेमोरी गर्ल 'स्वरा' ने यह कारनामा कर दिखाया है।
इस नन्हीसी बच्ची ने 'ग्रेट इंडियन बुक ऑफ रेकॉर्ड' मे अपना नाम दर्ज कराते हुए तीन हजार इंग्लीश शब्द पिक्चर मेमोरी सहित दिखाती है। स्वरा की इतनी तेज मेमोरी पावर को देखकर लोग उसकी सराहना कर रहे है। इसी मेमोरी पावर के बल से ही सारी दुनिया मे स्वरा वाघमारे को लोग पहचानने लगे है। स्वरा के पिता श्रीकांत वाघमारे माईंड पॉवर ट्रेनर है व स्वरा की माता मेमोरी ट्रेनर है व वह अपने बेटी की योग्यता से काफी खुश है। स्वरा को इससे पहले भी ढाई साल की उम्र मे ओएमजी 'बुक ऑफ रेकॉर्ड' के वर्ल्ड रेकॉर्ड से नवाजा गया है। स्वरा के पिता का कहना है आज कल सभी बच्चे मोबाईल, टीव्ही तथा इंटरनेट गेम्स देखने और खेलने मे व्यस्त रहते है। सभी माता पिता ने अपने बच्चो का ध्यान टीव्ही, मोबाईल व इंटरनेट गेम्स से हटाकर पढाई की तरफ देते है, तो ऐसे लाखो स्वरा अपने देश मे तैयार होंगे। स्वरा की माता का कहना है कि,स्वरा दुसरे बच्चो की तरह ही है, उसकी स्मरणशक्ती को सिर्फ हमने पिक्चर मेमोरी से प्रशिक्षण दिया है।

COMMENTS