नागरिकों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लिया लाभ कुंडलवाड़ी (अशोक हाके) शहर के शिवम मंगल कार्यालय में आयोजित “छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाध...
नागरिकों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लिया लाभ
कुंडलवाड़ी (अशोक हाके) शहर के शिवम मंगल कार्यालय में आयोजित “छत्रपति शिवाजी महाराज महसूल समाधान शिविर अभियान” उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को नागरिकों का भरपूर प्रतिसाद मिला।
शिविर में महसूल विभाग की ओर से आय प्रमाणपत्र, निवासी प्रमाणपत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पात्र लाभार्थियों को नगराध्यक्ष प्रेरणाताई गजानन कोटलावार के हाथों प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में तहसीलदार गजानन शिंदे, तालुका स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गणपत वाडेकर, वैद्यकीय अधिकारी विवेक बोरसे, नायब तहसीलदार साईनाथ उत्तरवार, ग्राम महसूल अधिकारी पवन ठकरोड, कांबळे, मंडल अधिकारी सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे

COMMENTS