तिथि: 13/1/2023 राजीव गांधी महाविद्यालय मुदखेड में आयोजित ' विश्व हिंदी दिवस ' एवं हिंदी अध्ययन मंडल उद्घाटन के अवसर पर यशवंत महा...
तिथि:
13/1/2023 राजीव गांधी महाविद्यालय मुदखेड में आयोजित ' विश्व हिंदी दिवस ' एवं हिंदी अध्ययन मंडल उद्घाटन के अवसर पर यशवंत महाविद्यालय नांदेड़ के हिंदी विभाग से प्रमुख वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ ज्योति मुंगल ने कहा कि, अब तक भारत के साथ विश्व के अनेक देशों में 11 विश्व हिंदी सम्मेलन संपन्न हुए हैं और बारहवा विश्व हिंदी सम्मेलन फिजी इस देश में फरवरी 2023 में होने जा रहा है । हिंदी भाषा का वैश्विक स्तर पर महत्व बताते हुए उन्होंने छात्रों को हिंदी भाषा में शिक्षा क्षेत्र के अलावा रोजगार के कई सारे अवसर उपलब्ध है केवल सही समय पर सही मार्गदर्शन और दिशा - निर्देश की आवश्यकता है यह कहा।
समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश कदम जी ने की। हिंदी विभागाध्य डॉ . विजय सिंह ठाकुर जी ने कार्यक्रम का आयोजन किया तथा प्रा डॉ कोल्हे , डॉ सावते का सहयोग रहा ।
कार्यक्रम का संचालन नीना वाटेगावकर इस छात्रा ने किया तथाअतिथि परिचय संभाजी कदम ने दिया। विश्व हिंदी दिवस पर डॉ. कोटलवार और डॉ . जाधव जी ने आपने विचार व्यक्त किए जबकि आभार अंकुश वाघमारे ने व्यक्त किया। समारोह में महाविद्यालय के सभी छात्र तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

COMMENTS