धर्माबाद (अहमद लड्डा)
धर्माबादवासियों की अनेक दिनोंसे रेल्वे संबंधित लंबित मांगे वरियता क्रम से पूर्ण करने का आश्वासन धर्माबाद के रेल्वे स्टेशन के प्रतीक्षालय मे हुवी बैठक मे दक्षिण मध्य रेल्वे के मुख्य प्रबंधक गजानन मल्या ने दिया। इस समय नायगांव विधानसभा के विधायक राजेश पवार ,डी आर यू सी सी सदस्य कमलसेठ राठी, उद्योजक तथा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुबोध काकाणी, कृषी उत्पन्न बाजार समिती के सभापती रामचंद्र पाटील बन्नालीकर, औद्योगिक वसाहत के चेअरमन अमिरुद्दिन सेठ,पूर्व पार्षद सखाराम निलावार, बाजार समिती के संचालक दताहारी पा आवरे,पत्रकार शिवराज पाटील गाडीवान, बाजार समिती के सचिव चंद्रकांत पाटील,पूर्व उपनगराध्यक्ष रमेशचंद्र तिवारी व धर्माबादवासियों की ओरसे मांगो का ज्ञापन रेल मुख्य प्रबंधक को दिया गया। कई दिनों से सुपरफास्ट गाड़ियों को स्टॉप मिले,यह मांग धर्माबादवासियों की मांग सिर्फ कागज पर ही रही है। यहां आंदोलन किया गया व दिल्ली मे जंतरमंतर पर भी धर्माबाद के शिष्टमंडल ने किए हुवे आंदोलन की दखल रेल्वे बोर्ड ने नही ली है।
धर्माबाद मे रेल्वे सुपरफास्ट गाड़ियों को स्टॉप मिले व सवारी गाडी शुरू करे,यह मांग थी। लेकिन जनरल मॅनेजर गजानन मल्या ने इस समय सभी केंद्रीय सल्लागार समिती से चर्चा करके तुरंत धर्माबाद के यात्रियों का प्रश्न छुड़ाने का आश्वासन धर्माबाद के शिष्टमंडल को दिया। इस समय धर्माबाद वासियों की ओरसे कृषी उत्पन्न बाजार समिती के सभापती रामचंद्र पाटील बन्नालीकर ने दिए हुवे ज्ञापन मे धर्माबाद मे मालवाहतूक
गोडाऊन गुड्स ट्रैक बनाने के विषय मे धर्माबाद तहसील के अनेक किसानों व व्यापारियों का माल व बिंज की आपूर्ति रेल्वे से करना आसान होगा,यहां के बाजारपेठ को कुल पचास गांव व तेलंगणा राज्य के करीब सत्तर-अस्सी गांवों के फसलों का व्यवहार चलता है। इसलिए धर्माबाद मे एक गुड्स ट्रैक बनाने की बिनती कृषी उत्पन्न बाजार समिती की ओरसे की गई है। धर्माबाद बाजारपेठ मे मिरची,हल्दी, सोयाबीन व चने का बड़ी मात्रा मे उत्पादन होता है। इसीलिए माल गाड़ियों को स्टॉप देकर असुविधाजनक स्थिती को रोके। ऐसी मांग व्यापारी असोसिएशन की ओरसे की गई है।
प्लेटफॉर्म क्रमांक दो की लंबाई बढ़ाकर उस जगह अलग टिकट खिडकी का निर्माण करे,ऐसी मांग भी प्रवासी संघठन के माध्यम से की गई है। समराला, करखेली व आतकुर इन ठिकानों पर भूमिगत भुयारों मे हमेशा पानी जमा होने के कारण किसानों को अपने खेतों मे जाने के लिए कसरत करनी पड़ती है। इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन भी दिया गया। यहां पर प्रतिष्ठित व्यापारी देवीसेठ चिद्रावार, पंडित पाटिल,डी,रामचंद्र, सतिष पाटिल हारेगावकर,चन्द्रकांत पाटिल, संचालक रमेश गौड़, पूर्व उपनगराध्यक्ष विजय राठौर, पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष विजय डांगे,सतिष मोटकुल,पत्रकार सतिष पाटिल,अहमद लड्डा व भाजपा के चैतन्य घाटे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
COMMENTS