धर्माबाद (अहमद लड्डा) मानवता के हित मे हर समाज के लिए मेरे कार्य रहे है। मै किसी राजकीय पक्ष का नही व सभी पक्ष मेरे रहे है। ऐसे विचार मानवाधिकार संसाधन के मराठवाडा अध्यक्ष डॉ तौफिक पठाण ने व्यक्त किए। डॉ पठाण सोमवार को नांदेड के सांसद प्रतापराव पाटील चिखलीकर के जन्मदिन के अवसर पर उन्हे शुभकामना देने के लिए यंहा पहूंचे थे। पत्रकारों के प्रश्नो के उत्तर देते हुवे डॉ पठाण ने कहा है कि, मानवाधिकार संसाधन मे कार्य करते समय मेरे सभी राजनैतिक पक्ष से संबंध आते रहे है व मेरे सभी पक्ष के नेताओंसे अच्छे संबंध रहे है। सभी पक्ष के नेता मुझे अच्छे से जानते व पहचानते भी है। मै उनके सभी कार्यक्रम के लिए समय निकालकर आता-जाता रहा हुं। मैने अभी तक काँग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, सार्वजनिक निर्माण मंत्री अशोकराव चव्हाण, मंत्री धनंजय मुंढे, मंत्री रामदास आठवले, पूर्व विधायक बापूसाहब गोरठेकर, पूर्व विधायक बाबाजानी दुराणी, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री फौजिया खान, स्व.सांसद राजीव सातव, परभणी शिवसेना के बंडू जाधव, विधायक राजेश पवार,जिलाधिकारी डॉ विपीन ईटनकर, वरिष्ठ पुलीस अधिकारी निसार तांबोली और सांसद प्रतापराव चिखलीकर से मिलकर उन्हे बधाई तो दी ही है व साथ ही जनता की समस्याओं की जानकारी भी देता आया हुं। इस कारण मै नेताओं से तो मिल ही लेता हुं व साथ ही उनकी समस्याओं हल निकाल ने का प्रयत्न भी करता हुं और करता रहुंगा। मै मानवता को प्राथमिकता देता आया हुं व इसमे मैने कभी राजनीती नही की है। सभी को समान अधिकार देना यह मेरी पहली जिमेदारी है।

COMMENTS