विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2021 को पोधरोपण कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन कॉलोनी नान्देड़ में यहाँ के निवासी और बच्चों के साथ मुख्य स्वास्...
विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून 2021 को पोधरोपण कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन कॉलोनी नान्देड़ में यहाँ के निवासी और बच्चों के साथ मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नवल कुमार के द्वारा एक अमरुद का पौधा लगाकर लोगों और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने का प्रयास किया गया।भाग लेने वाले बच्चों में गुणी,निशू, आयुषी,पारुषी सहित सभी बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साह से शामिल हुए। इसका आयोजन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नान्देड़ और वरिष्ठ मंडल ईएनएचएम के मार्गदर्शन में किया गया।इसी संदर्भ में एक और कार्यक्रम नान्देड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और कर्मचारियों के लिए भी जागरुकता अभियान चलाकर सभी का उचित मार्गदर्शन कचरा नहीं फैलाने, उचित डस्टबिन में डालने सहित इस दिवस से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नवल कुमार के द्वारा दी गई और सभी ने उत्साहित होकर सुनने के साथ आपना योगदान देने का वादा भी किया।


COMMENTS