कजाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुनील जाधव

 



अंतरराष्ट्रीय संस्था सृजन सम्मान द्वारा आयोजित 23 व अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन अल्माटी कजाकिस्तान में 10 जून को संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में नांदेड़ महाराष्ट्र के महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हिंदी साहित्यकार डॉ. सुनील गुलाबसिंग जाधव जी को उनके साहित्यिक योगदान के लिए पुरस्कार की विशेष राशि के साथ सलेकचंद जैन स्मृति सम्मान 2024 द्वारा सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 23 वे सम्मेलन के अध्यक्ष सविता मोहन एवं सृजन सम्मान के  समन्वयक जयप्रकाश मानस, साहित्यकार एवं समीक्षक प्रोफेसर मंगल रानी, प्रसिद्ध हिंदी एवं उर्दू की गजल कर मुमताज श्री सलेकचंद जैन स्मृति संस्थान, दिल्ली के श्री कुणाल जैन, कश्मीर के साहित्यकार बिना बुदकी, (उद्यमी) अलका गैरोला , बंगाल के कवि, गीतकार कृष्णकुमार प्रजापति, साहित्यकार माहेश्वरी  के हाथों प्रदान किया गया।

डॉ सुनील जाधव को इससे पूर्व कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

इसी सम्मेलन में जनतंत्र का प्रतिपक्ष  साहित्य की भूमिका इस विषय पर आप ने व्याख्यान दिया तो वहीं पर शोध ऋतु पत्रिका के 36 वे अंक का लोकार्पण भी इस सम्मेलन में किया गया। तथा सर्वभाषा रचना पाठ इस सत्र के अंतर्गत मराठी एवं हिंदी कविता का पाठ किया गया।

आपकी सफलता के लिए उत्तर नांदेड के पूर्व विधायक एवं मंत्री डीपी सावंत तथा यशवंत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गणेश चंद्र शिंदे एवं  कई मित्रों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी गई।

टिप्पण्या