हरियाणा के जिला करनाल के सालवन गांव में वहां के गोस्वामी निवासियों विशेषकर श्री संजीव कुमार गोस्वामी ( अंतरराष्ट्रीय बाॅडीबिल्डर , सीआरपीएफ ) ने सालवान गांव की सीमा पर प्राचीन महंत बुद्ध गिरि दशनाम गोस्वामी जी महाराज के मठ का जीर्णोद्धार किया और उनकी मूर्ति की स्थापना मंगलवार 28 मार्च 2023 को की । महंत जी अब से 150 साल पहले जीवित थे । मठ के नाम इस समय 500 बीघे ज़मीन है जोकि मुख्य सड़क पर स्थित है । उस समारोह में हरियाणा , उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई गणमान्य गोस्वामियों ने भाग लिया जिनमें दिल्लीवासी गोस्वामियों के नाम इस प्रकार थे ---- श्री कृष्ण कुमार गिरि , श्री कुलदीप गोस्वामी , श्री राजपाल वन गोस्वामी , श्री सुरेश गिरि , गिरिवर गिरि गोस्वामी निर्मोही , श्री करम चंद गोस्वामी , श्री शक्ति गिरि , श्री खजान सिंह गोस्वामी , श्री रोशन गिरि , श्री आकाश गिरि , दिनेश गिरि , श्री मुन्ना पहलवान एवं उनका परिवार इत्यादि। सभी अपनी कारों से वहां पहुंचे थे।
श्री कृष्ण कुमार गिरि , श्री कुलदीप गोस्वामी , श्री सुरेश गिरि , श्री राजपाल वन गोस्वामी और गिरिवर गिरि गोस्वामी निर्मोही पश्चिमी दिल्ली से एक कार द्वारा वहां पहुंचे थे । उन्होंने वहां बहुत से गोस्वामियों से मुलाकात की । मूर्ति के दर्शन किए और भण्डारे में भोजन का आनंद लिया।
सभी लोग अपने - अपने स्थानों को लौट गए लेकिन श्री कृष्ण कुमार गिरि , श्री कुलदीप गोस्वामी , श्री सुरेश गिरि , श्री राजपाल वन गोस्वामी और गिरिवर गिरि गोस्वामी निर्मोही ने मनसा देवी मंदिर के दर्शन किये।
आयोजक श्री संजीव गोस्वामी ने सभी को मिठाइयों के डिब्बे दिए। फिर दिल्ली को लौट चले । रास्ते में गोस्वामी बाहुल्य गांव दतौली में चले गये जहां श्री ओम गोस्वामी जी से भेंट हुई । बातचीत का दौर चला और चाय - पानी का भी।
✡️ प्रस्तुतकर्ता : गिरिवर गिरि गोस्वामी निर्मोही , नई दिल्ली , 9818461932
===================


COMMENTS