धर्माबाद (अहमद लड्डा) शहर के गांधी नगर मे स्थित खादी कार्यालय मे कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था। सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक चले इस क...
धर्माबाद (अहमद लड्डा) शहर के गांधी नगर मे स्थित खादी कार्यालय मे कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था। सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम का आयोजन गिरिधर बुंदेले व नानक सिंघ ढिल्लो तथा इनके मित्र परिवार ने किया। इस कार्यक्रम के लिए नगर परिषद की मुख्याधिकारी सौ नीलम कांबले,शहर के ग्रामीण रुग्णालय के वैद्यकीय अधीक्षक डॉ इकबाल शेख और डॉ लक्ष्मीनारायण केशटवार की प्रमुख उपस्थिति रही। इस शिविर संपन्न होने तक यहांपर 41 नागरिकों ने इस टीकाकरण का लाभ लिया। इस शिविर को सफल बनाने के लिए अशोक घाटे,दत्तु गुर्जलवाड,विजय राठोड,श्रीकांत बंडले, अक्षय बंडले व संजय दुडुकवार और इनके मित्र परिवार ने परिश्रम किए।
COMMENTS