धर्माबाद
अहमद लड्डा)
टिपू सुलतान ब्रिगेड नांदेड़ जिला स्तरीय कार्यकर्ता मेलावा टिपू सुलतान ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.ज़हीरुद्दिन पठान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मेलावें में नांदेड़ जिले (दक्षिण) के पदाधिकारी, सदस्य, तहसील अध्यक्ष, तहसील उपाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, शहर उपाध्यक्ष, सदस्य उपस्थित थे। इस मेलावे में जिला कार्यकारी समिति के सदस्यों का चयन किया गया और साथ ही धर्माबाद, उमरी, बिलोली और कंधार तालुका कार्यकारी समितियों का भी। जिला उपाध्यक्ष के रूप में हिमायतनगर के सामाजिक कार्यकर्ता सलाम खुरेशी, जिला संघटक के रूप में उमरी ब्रिगेड के एक अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता फयाज पठाण, जिला मीडिया प्रमुख तथा उमरी तालुका के अध्यक्ष के रूप में बलेगांव के एक सामाजिक कार्यकर्ता, दैनिक समीक्षा के तहसील प्रतिनिधि फेरोज पटेल, धर्माबाद तहसील उपाध्यक्ष मिर्जा इब्राहिम बेग, धर्माबाद तहसील सचिव सय्यद शाहिद अली, बिलोली तहसील अध्यक्ष शेख इरफान और बिलोली तहसील सचिव अफरोज खान पठान, उमरी तहसील विद्यार्थी ब्रिगेड अध्यक्ष सय्यद सुलेमान तलेगांवकर तथा कंधार तहसील विद्यार्थी ब्रिगेड अध्यक्ष जुनेद अत्तार आदि की नियुक्ति की गई। इस बैठक में अगले महीने आनेवाली टिपू सुलतान जयंती पर चर्चा हुई।
डॉ. ज़हीरुद्दिन पठान (प्रदेश अध्यक्ष), सय्यद नदीम (जिला अध्यक्ष, नांदेड़ उत्तर) इनामदार जकारिया (जिला अध्यक्ष, नांदेड़ दक्षिण), शेख शाकिर (किनवट तहसील अध्यक्ष), मिर्जा खुर्रम बेग पटेल (धर्माबाद तहसील अध्यक्ष) ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और टिपू सुलतान ब्रिगेड संगठन के उद्देश्यों, रणनीतियों और उसके काम करने के तौर-तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
महाराष्ट्र को दंगों से मुक्त करने के लिए, महापुरुषों के विचारों का समाज निर्माण करने के लिए, समाज में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता और न्याय जैसे प्राकृतिक और मानवीय मूल्यों को विकसित करने के लिए, संविधान को लागू करने के लिए और विशेष रूप से देश सेवा और मानव सेवा के लिए समर्पित युवा पीढ़ी का निर्माण करने के लिए टिपू सुलतान ब्रिगेड कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को नांदेड ज़िले के हर तहसील, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुँचाना चाहिए। ऐसा आवाहन टिपू सुलतान ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज़हीरुद्दिन पठान ने किया।
COMMENTS