डॉ. सुनील जाधव नेपाल के नोबल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड 2024 से सम्मानित

नेपाल सरकार द्वारा पंजीकृत शब्द प्रतिभा बहू क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह 2024 अर्थात नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड प्रोग्राम-2024 में नांदेड़ के यशवंत महाविद्यालय, हिंदी विभाग में विगत 24 वर्षों से अध्यापन का कार्य करने वाले हिंदी साहित्यकार डॉ.सुनील गुलाबसिंग जाधव को 2024 का साहित्यिक योगदान के लिए नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड -2024 अर्थात अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया| अब तक उनके पाँच कविता संग्रह, तीन कहानी संग्रह, नाटक, एकांकी, व्यंग्य, अनुवाद, समीक्षा आदि विभिन्न विधाओं में करीब दो दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं |

 महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी से भी सम्मानित डॉ.सुनील जाधव जी को इससे पूर्व  कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया  था | उन्हें मिलने वाले पुरस्कारों को लेकर यशवंत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं स्वामी रामानंद तीर्थ विश्वविद्यालय के पूर्व प्रति कुलपति गणेशचंद्र शिंदे जी ने अपनी खुशी को जताते हुए बधाइयां दी और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया| इस वक्त महाविद्यालय के उप प्राचार्य कविता सोनकांबले, हिंदी विभाग प्रमुख डॉ.संदीप पाईकराव,डॉ.साईनाथ शाहू,श्री उमरिकर उपस्थित थे| उन्होंने इस उपलब्धि के लिए अपनी ओर से बधाइयां 

टिप्पण्या